ABOUT WATCH STOCKS


 वाच स्टॉक्स के बारे में 


वाच स्टॉक्स उन लोगों के लिए है जो अपनी 9-5 नौकरी के साथ साथ शेयर मार्केट से अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं। भारत में सिर्फ ढाई से तीन प्रतिशत लोग ही शेयर बाजार में निवेश करते हैं, बाकी बस सपने देखते हैं तो मैंने आपके इन्हीं सपनो को हकीकत में बदलने के लिए ये ब्लॉग बनाया है।

वाच स्टॉक्स में स्वागत है 



ये चीजें आपको  वाच स्टॉक्स पर देखने को मिलेंगी :-



  • 90% निवेश के सही तरीके और 10% बड़े निवेशकों की कहानी। 
  • गुणवत्ता वाले स्टॉक्स की जानकारी और निवेश करने का सही समय 
  • INTRA-DAY ट्रेडिंग के तरीके और मुनाफा कमाने के टिप्स 
  • लॉन्ग टर्म व शार्ट टर्म निवेश के फायदे 
  • शेयर बाजार से सम्बंधित किताबें 
अभी तक मैंने इस ब्लॉग के लिए डोमेन नहीं खरीदा है क्युकिं पैसों का अभाव है लेकिन इससे भी काम चल जाएगा तब तक जब तक कि नया डोमेन न खरीद लें। 

वाच स्टॉक्स बनाने का मक़सद 

देखिये शेयर बाजार से पैसा कमाना बहुत आसान है बस आपको सही समय पर सही फैसला लेना है. दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक वारेन बुफे का ये मंत्र हमेशा याद रखिये की "WE SIMPLY ATTEMPT TO BE FEARFUL WHEN OTHERS ARE GREEDY AND TO BE GREEDY ONLY WHEN OTHERS ARE FEARFUL ". लेकिन आम तौर पर होता यही है कि एक औसतन आम आदमी शेयर बाजार को समझ ही नहीं पाता है , या फिर समझता भी है तो बहुत कम और ऐसे मे वो शेयर बाजार से पैसे कमा नहीं पाता है और गलत धारणा बना लेता है की शेयर बाजार एक जुआ है. 

बस इसी धारणा को ग़लत साबित करने अथवा सभी लोगों तक शेयर बाजार की सही जानकारी पहुँचाने के मकसद से इस ब्लॉग की शुरुआत की गयी है. आप यहां वो सारी चीजें पढ़ सकेंगे जो आपको मुनाफा कमाने में लाभदायक साबित होगी. 

# मैं कौन हूँ 

ये सवाल बहुत स्वाभाविक है , आपको जानने का पूर्ण अधिकार है।  तो सुनिए मैं एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति हूँ साथ ही मन मैं समंदर जैसी जिज्ञासा भी है सीखने की और जो कुछ आता है उसे दुसरों को सिखाने की।और मेरा नाम है मोहित यादव इसे आप प्रोफाइल में पढ़ सकते हैं. 
इसके साथ ही पार्ट टाइम कवी भी हूँ फुल टाइम मैं शेयर बाजार और पॉलिटिक्स पर लिखना व् पढ़ना अच्छा लगता है. परिचय में बताने के लिए और भी बहुत कुछ है लेकिन वो कहते हैं न की थोड़े से शुरू करो लेकिन अच्छा करो सो वही कर रहा हूँ। समय के साथ साथ ये परिचय भी बदलता रहेगा।।

# आपको क्या करना है ?

सब मैं ही नहीं करूंगा कुछ आपको भी करना है क्युकी बिना करे तो कुछ मिलता नहीं है तो आपको बस इतना करना है कि ब्लॉग पर पोस्ट्स को नियमित रूप से पढ़िए और नए उपडेट्स के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब कर लीजिये और अगर आपको लगता है कि इस ब्लॉग पर मिली जानकारी फायदेमंद है तो इसे दुसरों तक भी पहुंचाइये और शेयर कीजिये।। बस आपका इतना सा ही काम है.
  

फ़िलहाल के लिए इतना ही अब जैसे जैसे हमारा ये परिवार आगे बढ़ता जाएगा वैसे वैसे ये परिचय भी लंबा होता चला जाएगा।। तब तक के लिए पढ़ते रहिये और दूसरों को भी पढ़वाते रहिये।।


            



Comments